CG – अच्छी पहल: पहली बार सरेंडर नक्सली बने पुलिस आरक्षक… दोनों पर था 13 लाख रूपए का इनाम… SP पल्लव ने कहा – सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं नक्सली

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पहली बार दो आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुलिस की नौकरी मिली है। जिनको पुलिस की वर्दी भी दिया गया है। दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 13 लाख रूपए का इनाम भी घोषित था।

एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि दिवाकर के ऊपर 8 लाख और तीजू के ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था। दिवाकर ने वर्ष 2022 व तीजू ने वर्ष 2021 में सरेंडर किया था। सरेंडर किए जाने के बाद शासन की ओर से आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार इन्हे लाभ दिया गया। आरक्षक बनने के बाद कबीरधाम जिले में पदस्थ हुए हैं।

कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने कहा कि कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लोग पुलिस से जुड़ रहे है। सभी नक्सलियों से अनुरोध है कि वे हिंसा छोड़ें व सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं। हाल में ही तीन नक्सलियों ने भी जिले में सरेंडर किया है। सरेंडर हुए नक्सलियों को आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार लाभ दिए जाने की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...