एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, रायपुर में लैंडिंग के बाद नहीं खुला विमान का गेट, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में रविवार रात तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान का गेट नहीं खुल पाया, जिससे यात्री करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे। विमान में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को शाम 7:50 बजे दिल्ली से रवाना होकर रायपुर पहुंचना था, लेकिन देरी के चलते यह रात 10:15 बजे रायपुर पहुंची। लैंडिंग के बाद करेंट सप्लाई फेल होने के कारण गेट नहीं खुल सका, जिससे विमान के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियरों की मदद से गेट खोला गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दूसरी फ्लाइट में भी तकनीकी समस्या
AI-2797 के अलावा एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2455 में भी तकनीकी खराबी आई। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में कांग्रेस सचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल सहित कई सांसद सवार थे। फ्लाइट ने रात 8 बजे के बाद तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी और लगभग 10:35 बजे चेन्नई उतरी। एयरलाइंस ने खराब मौसम और तकनीकी दिक्कत को इसकी वजह बताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...