सांप पकड़ने पेड़ पर चढ़े भिलाई के अजय चौधरी नीचे गिरे, रीढ़ की हड्‌डी टूटी…अस्पताल में मदद के लिए दरकरार

भिलाई। अजय चौधरी…इस नाम को भिलाई के अधिकांश लोगों ने अपने फोन पर सेव किया होगा। नाम के आगे सपेरा या स्नैकर रेस्क्यू भी लिखा होगा। आज वह अजय चौधरी अस्पताल में है। अस्पताल में भर्ती है। जिन्हें मदद की दरकरार है। रीढ़ की हड्‌डी में गहरी चोट है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही है।

अजय चौधरी वन्य जीव के लिए दिन हो चाहे रात काम करने वाले सर्प का रेस्क्यू सेक्टर-7 भिलाई में रेस्क्यू करते समय पेड़ पर चढ़ गए थे। क्योंकि सर्प बार-बार पेड़ पर चढ़ा था। रेस्क्यू करते समय पेड़ की डंगाली टूट गयी। और अजय चौधरी कमर के बल जमीन पर गिर गए। कमर की हड्डी में गंभीर चोट लगी है।

तत्काल शंकरा मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि एल 1 फैक्चर है जिसे शंकराचार्य कॉलेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने कहा है। मगर अजय चौधरी ऑपरेशन कराने के लिए अभी मानसिक रूप से तैयार नहीं हो पाए है।

अजय चौधरी जो भिलाई में सांप पकड़ते थे एवं वन्यजीवों की रक्षा काम करते हैं। बहुत दर्द से पीड़ित हैं। भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने सांसद विजय बघेल को अवगत कराते हुए उनका इलाज किसी बेहतर हॉस्पिटल में कराने के लिए अनुरोध किया है। शारदा गुप्ता ने संचालक जया मिश्रा से बात की एवं उनका बेहतर इलाज कराने का अनुरोध किया है।

भिलाई वासियों से अनुरोध है कि जो दिन रात समाज सेवा मे उपलब्ध रहते है बहुत दूर दूर जाकर भी निशुल्क लोगों को सेवाएं दिया करते है इस समय हम सबकी दायित्व बनता है कि अजय चौधरी के इस दुख की घड़ी में सहभागी बने। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता के सिवा और उनका कोई नहीं है। आर्थिक रूप से भी वे प्राइवेट इलाज कराने में सक्षम नहीं है आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अजय चौधरी समय शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में चौथे फ्लोर पर बेड नंबर 22 में भर्ती हैं उनका मोबाइल नंबर 9340297052 है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...

Durg News: सेक्सटॉर्शन का मामला, महिला ने प्रेमजाल में...

दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...

न्यायधानी में इस न्याय की देशभर में चर्चा: बिलासपुर...

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पहली बार...