छत्तीसगढ़ के लिए गौरव: आदिवासी शिल्पकार अजय कुमार मंडावी और नाचा कलाकार डोमार सिंह कुंवर को मिला पद्म पुरस्कार… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों को किया Padma Shri से सम्मानित; इस बार प्रदेश के 3 कलाकारों का हुआ था चयन

नई दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल है। छत्तीसगढ़ के दो कलाकार को पद्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कांकेर जिले के आदिवासी शिल्पकार अजय कुमार मंडावी और बालोद जिले के नाचा एवं गम्मत कलाकार डोमार सिंह कुंवर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया है।

बालोद जिले के नाचा एवं गम्मत कलाकार डोमार सिंह कुंवर विगत 50 वर्षों से, छत्तीसगढ़ के नाचा कला की सेवा करते आ रहे हैं। विभिन्न गम्मतों के माध्यम से उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे टोनही प्रथा और बाल विवाह पर कटाक्ष किया, और अपनी कला के माध्यम से सुशिक्षित एवं समग्र समाज के निर्माण पर जोर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी है। डोमार सिंह कुंवर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया है।

कांकेर जिले के आदिवासी शिल्पकार अजय कुमार मंडावी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। अजय कुमार मंडावी एक आदिवासी शिल्पकार और कैदियों के पुनर्वास पर काम करने वाले समाज सुधारक हैं। नक्सली क्षेत्र के प्रभावित और भटके हुए लोगों को काष्ठ शिल्प कला से जोड़ते हुए क्षेत्र के 350 से ज्यादा लोगों के जीवन में बदलाव लेकर आने के साथ-साथ लकड़ी की अद्भुत कला से युवाओं को जोड़ा है। वहीं युवाओ के हाथ से बंदूक छुड़ाकर छेनी उठाने के लिए प्रेरित करने जैसे कार्यों के लिए अजय कुमार मंडावी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी है।

छत्तीसगढ़ के तीन कलाकारों का हुआ था चयन
छत्तीसगढ़ से इससे पहले 22 मार्च को आयोजित समारोह में दुर्ग जिले से पंडवानी एवं पंथी गायिका उषा बारले पद्म श्री सम्मान दिया जा चुका है। इस वर्ष प्रदेश के तीन कलाकारों को पद्म पुरस्कार हेतु चयनित किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय का बड़ा ऐलान: नवविवाहिताओं को भी जल्द...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

CG में 100 एकड़ में बनेगा फिल्म सिटी: बॉलीवुड...

रायपुर। बॉलीवुड़ अभिनेता हर्मन बावेजा गुरूवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी परियोजना स्थल का...

MLA अनुज शर्मा ने किया नवीन शाला का उद्घाटन:...

रायपुर। आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम तेंदुआ में नवनिर्मित शाला भवन आदर्श स्कूल का उद्घाटन विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से हुआ। आज के...

ऑपरेशन सिंदूर से लहूलुहान हुआ पाकिस्तान, भारत ने 50...

नई दिल्ली। पाकिस्तान से जारी जंग के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। भारत ने...

ट्रेंडिंग