अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या से आई अखंड ज्योति, MLA देवेंद्र की मां और परिजनों ने किया दर्शन, श्रीराम चौक खुर्सीपार में श्रीराम जी की भव्य आरती में होंगे शामिल

भिलाई। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यक्रमों में अब कांग्रेसी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कहीं कांग्रेसियों ने राम यात्रा निकाली और कहीं अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करवाए।

वहीं भिलाई में भी 22 जनवरी को होने वाले आयोजन को लेकर अयोध्या से अखंड ज्योति दुर्ग जिले में भिजवाई गई है जो शहर में स्थित गली मोहल्लों में बने मंदिरों और लोगो के घरों तक पहुंचेगी। दीप से दीप प्रज्वलित करने की प्रक्रिया की जाएगी राम की भक्ति में डूबे भक्तो में रामलला की स्थापना को लेकर पूरे भारत में 22 जनवरी को दीपावली के रूप में मनाने का संकल्प भारतवासियों द्वारा लिया गया है।

दुर्ग से सेक्टर 5 पहुंचने पर विधायक देवेंद्र के परिवार ने अखंड ज्योति का दर्शन किया और समस्त भिलाईवासियो की सुख समृद्धि की कामना की। आज शाम 6 बजे श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीराम चौक खुर्सीपार में भव्य आरती एवम भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विधायक देवेंद्र के परिजन खुर्सीपार में श्रीराम जी की भव्य आरती में शामिल भी होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...