भिलाई। राज्य सरकार ने एल्डरमैनों की लिस्ट जारी की है। ये एल्डरमैन नगर निगम बीरगांव और भिलाई-चरोदा निगम (भिलाई-3 चरोदा) निगम के लिए बनाया गया है। बीरगांव निगम में 8 और भिलाई-चरोदा निगम में 8 एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। लंबे समय से लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था। जिस पर मुहर लग गई है। 5 सितंबर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ है।
- — भिलाई-चरोदा में नेताओं के रिश्तेदारों को एल्डरमैन बनाया गया है।
- इसके अलावा दो एल्डरमैन को रिपीट किया गया है।
- पूर्व पार्षद धर्मेंद्र कोसरे को एल्डरमैन बनाया गया है।
- उनके अलावा सिरसाकला की पूर्व पार्षद दीपा चंद्राकर के ज्येष्ठ गोपेंद्र चंद्राकर को एल्डरमैन बनाया गया है।
- वहीं पूर्व एल्डरमैन जी. जगदीश्वर राव को रिपीट किया गया है।
- रीना विश्वास नया चेहरा है।
- उन्हें एल्डरमैन बनाकर मौका दिया गया है।
- संजय साहू पूर्व एल्डरमैन है।
- उन्हें रिपीट किया है।
- कमलेश साहू एडवोकेट है। पदुमनगर से टिकट मांगी थी, उनकी जगह मनीष वर्मा को टिकट दिया था।
- मनीष पार्षद है, अब इसी वार्ड में रहने वाले कमलेश साहू को एल्डरमैन बनाया गया है।
- विनोद साहू भी नया चेहरा है।
- बताया जा रहा है कि संगठन और सत्ता के बीच में तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है।
- इस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम है जिन्हें संतुष्ट किया गया है।
- अब भिलाई निगम, जामुल में एल्डरमैनों की नियुक्ति कब तक होती है? इसका इंतजार बेसब्री से सबको है।
- बताया जा रहा है कि भिलाई निगम में ही 300 से ज्यादा दावेदार है, जिन्हें एल्डरमैन बनाने का वादा किया गया है।
- ऐसे में सत्ता और संगठन के सामने भिलाई में समन्वय बनाने की बड़ी चुनौती है।