दुर्ग @44 डिग्री पार: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के लिए अलर्ट जारी, दुर्ग, बिलासपुर समेत इन इलाकों में और चढ़ेगा पारा…गर्मी हवाएं चलेंगी, भूपेश सरकार ने दिए निकायों को निर्देश

रायपुर। मौसम का मिजाज बदल गया है। हवाएं भी गर्म चलने लगी है। अगले 24 घंटे गर्मी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी के साथ-साथ लू के लिए अलर्ट दिए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीष्म हवाओं से आम जनता को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। रायपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में एक दो पैकेट में गर्म रात्रि की स्थिति दर्ज की गई है। प्रदेश के चार संभाग सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में आगामी 24 घंटों में भीषण लू चलने की संभावना है। इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

एसची चन्द्रा ने बताया कि रायपुर, राजनांदगांव समेत प्रदेश के उत्तर में उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है। 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने का अनुमान है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग रहने की संभावना है. गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है।

रायगढ़ रहा सबसे गर्म
छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल को गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर दिया। राज्य में सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद दुर्ग में 44.3 डिग्री, बिलासपुर 43.9, राजनांनादगांव 42.9, कोरबा में 42.5, रायपुर में 42.8, पेड्रा में 42 डिग्री, जगदलपुर में 38.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. आगामी 24 घंटे में इन्ही शहरों में भीषण लू को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

लू से बचने क्या करें?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भीषण गर्मी को लेकर निर्देश जारी किए हैं. स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को निर्देश जारी करते हुए ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने प्रयास करनें सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया है. जानकारों की मानें तो अति आवश्यक हो सभी घरों से निकलें. लू से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहन कर ही निकले. साथ ही साथ मुंह सर को पूरी तरह से ढक कर रखें. तरल पदार्थ जूस, शरबत, गन्ना रस और सुपाच्य भोजन ही करने की सलाह विशेषजों ने दी है. थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहने की सलाह भी दी गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...