दुर्ग में CM भूपेश कल से 2 दिनों तक लगाएंगे विकास कार्यों की झड़ी: दुर्ग में विधायक वोरा तो धमधा में मंत्री चौबे के प्रस्तावों पर मंजूर हुए हैं काम, किन विकास कार्यों से बदलने वाली है तस्वीर, देखिए पूरी सूची

भिलाई। दुर्ग जिले में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम भूपेश बघेल। 22 और 23 अप्रैल को अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। 22 अप्रैल को गंज मंडी में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं 23 अप्रैल को धमधा ब्लॉक में खेती-किसानी और सिंचाई व स्वास्थ्य से जुड़े करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।

कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज इस संबंध में सभी अधिकारियों को तैयारी के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धमधा में मुख्यमंत्री हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभान्वितों को भी सामग्री प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि धमधा में किसानों ने काफी नवाचार किया है। वे ड्रैगन फ्रूट, एप्पल बेर जैसे एक्जाटिक क्राप भी ले रहे हैं।

इस तरह के नवाचारों का डिस्प्ले भी होना चाहिए। आज की बैठक में डीएफओ शशि कुमार, अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

धमधा में क्या-कुछ कार्यक्रम, जानिए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 अप्रैल को धमधा ब्लाक में खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य से जुड़े करोड़ों रुपए के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे। लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत से यहां थोक सब्जी मंडी बनकर तैयार हो गई है। मंडी के बन जाने से किसानों का सीधा संपर्क देश भर के व्यापारियों से हो सकेगा और उन्हें अपने उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

मंडी के अलावा धमधा के नये स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस हाइटेक हास्पिटल में जनरल सर्जरी के अलावा स्पेशलिस्ट डाक्टर्स अपनी सुविधाएं प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए की लागत किया गया है। इसके अलावा लगभग 60 करोड़ रुपए के सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

दुर्ग में विधायक वोरा ने संभाला है मोर्चा, वहां किन कार्यों का होगा लोकार्पण, जानिए
दुर्ग शहरी क्षेत्र में 22 अप्रैल को सीएम भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे एवं विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं प्रशासनिक अमले के साथ सभी विकास कार्यों का मैराथन निरीक्षण किया।

वोरा ने कहा कि 15 वर्षों से विकास से अछूते रहे क्षेत्र में अब लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिन जिन कार्यों को बार बार मांग किए जाने के बाद भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा जनभावनाओं की अनदेखी की गई थी वे सभी काम अब पूरे हो रहे हैं।

153 करोड़ की लागत वाली बहुप्रतीक्षित अमृत मिशन योजना, 7 करोड़ से जिले के सबसे बड़े अस्पताल में अत्याधुनिक सर्जिकल वार्ड, 100 तरह की बबीमारियों की मुफ्त में जांच करने के लिए हमर लैब की स्थापना,

3.54 करोड़ से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, शासकीय कर्मचारियों के लिए 55 यूनिट का ट्रांजिट हॉस्टल, एवं 17 करोड़ के प्रयास आवासीय विद्यालय से शहरी क्षेत्र के साथ ही जिले भर के आस पास के निवासियों को भी सीधे लाभ मिलेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि लंबे समय से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भी जर्जर भवन में संचालित किया जा रहा था किंतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस सरकार ने उद्योग केंद्र हेतु भी 4.25 करोड़ से नवीन भवन का निर्माण पूर्ण कराया है।

आने वाले समय मे दुर्ग शहर को स्मार्ट सिटी में गिना जाएगा। लगातार तीन घंटे तक अधिकारीगणों के साथ कार्यों का निरीक्षण करने के पश्चात सीएम के दौरे के लिए विधायक एवं महापौर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया एवं अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग – अब तक 3130 डाक मतपत्र प्राप्त हुए,...

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं, दिव्यांग, 85 प्लस मतादाताओं एवं अनिवार्य सेवा...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

दुर्ग से भाजपा सांसद प्रत्याशी विजय बघेल ने की...

रायपुर। सांसद और दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने स्वामी अत्मानंद स्कूलों के नाम बदलने को लेकर फैलाए जा रहे झूठ...

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी के साथ कल MLA...

करनाल, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज शाम नियमित विमान से हरियाणा रवाना हो गए हैं। कल दोपहर...

ट्रेंडिंग