भिलाई में गर्मी के सीजन में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी; निगम कमिश्नर व्यास के निर्देश के बाद निरीक्षण में निकले सभी जोन अधिकारी; वाटर सोर्स का लिया जायजा

भिलाई। गर्मी का सीजन शुरू हो चूका है। जिसके मद्देनजर भिलाई नगर पालिक निगम ने पेयजल की समस्याओं को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीते दिन शुक्रवार को निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने गर्मी में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने के लिए समस्या ग्रस्त क्षेत्रों, मोहल्लों तथा कम प्रेसर वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश अभियंताओं को दिए थे। ताकि इस आधार पर समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बनाई जा सके।

गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल ने पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए है। आज नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन के अधिकारियों ने अपने अपने वार्ड क्षेत्रों का निरीक्षण कर पेयजल की व्यवस्था देखी, इस दौरान जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड क्षेत्रों में अधिकारियों ने दौरा किया। प्राकृतिक स्रोतों के साथ ही हैंड पंप, पावर पंप, पानी टंकियों तथा पानी का प्रेशर भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान कई लोगों के द्वारा टुल्लू/मोटर पंप के माध्यम से पानी लिया जा रहा था जिन्हें मोटर पंप का उपयोग नहीं करने की समझाइश अधिकारियों ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...