छत्तीसगढ़ में पुलिस कांस्टेबल पर रेप का आरोप: विवाह का झांसा देकर बनाता रहा महिला से शारीरिक संबंध, महिला ने कहा- “5 सालों से…” FIR दर्ज… आरोपी फरार

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस आरक्षक पर महिले से रेप का आरोप लगा है। महिला ने आरक्षक पर आरोप लगाया है कि, उसने शादी का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। परन्तु जब पीड़िता ने आरक्षक को शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। केस दर्ज होने के बाद से कांस्टेबल फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ता के अनुसार, वह 5 साल से सक्ती थाना क्षेत्र के गांव में रह रही है। इसी दौरान उसकी पहचान बीरभांठा मालखरौदा निवासी आरक्षक मनोज यादव से हुई थी। इसके बाद दोनों का मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ और बातचीत आगे बढ़ी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी हुआ। आरक्षक मनोज शादी करने का वादा कर लगातार महिला से शारीरक संबंध बनाता रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...