मदरसा बोर्ड अध्यक्ष पद पर दुर्ग के अलताफ अहमद की नियुक्ति से कांग्रेसियों में खुशी की लहर: वोरा निवास में दिखा जश्न का माहौल…CM भूपेश और MLA अरुण का जताया आभार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। इसी सूची में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद को मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

दुर्ग शहर में कांग्रेसियों में जश्न का माहौल रहा। नियुक्ति की खबर मिलते ही दोपहर से अलताफ को बधाई और मुबारकबाद देने का सिलसिला रात तक जारी रहा। न सिर्फ कांग्रेस पदाधिकारी बल्कि विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने भी अलताफ अहमद को बधाई और शुभकामनाएं दी।

शाम को अलताफ वोरा निवास पहुंचे और मोतीलाल वोरा को नमन किया। वोरा निवास में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने अलताफ की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक एवं स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अलताफ को मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

वोरा ने अलताफ को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी से मदरसा बोर्ड के कार्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। वोरा ने कहा कि अलताफ अहमद न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पित भाव से पूरा करते रहे हैं, बल्कि सर्वसमाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। वोरा ने कहा कि कल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जाएंगे और नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा।

इस दौरान अलताफ अहमद ने नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही वे हमेशा सभी समाजों के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने बाबूजी का स्मरण करते हुए कहा कि देश के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का आशीर्वाद हमेशा से उनके साथ रहा है।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, अनीस रजा, राकेश दुबे, हेमंत तिवारी, शिवाकांत तिवारी, राजकुमार वर्मा, कौशल किशोर सिंह, जितेंद्र तिवारी, नंद किशोर शर्मा, मोहम्मद रफीक, पार्षद नजहत परवीन, श्रद्धा सोनी, शकुन ढीमर, कन्या ढीमर, प्रीति साहू, ठाकुर कल्याण सिंह, दिलीप सिंह ठाकुर, सुशील भारद्वाज, शशिकांत तिवारी, प्रियंका मोडघरे, भूमि देशमुख, असलम राठौर, ऐजाज नवाब, जगमोहन ढीमर, अहमद हसन, परवेज खान, संदीप श्रीवास्तव, लीलाधर पाल…

जाबिर खान, मोहम्मद उस्मानी, सैय्यद सैफ, संदीप बख्शी, पाशी अली, शराफत अली, रजी अहमद, जामा मस्जिद के मुतवल्ली रिजवान खान, मोहम्मद शफीक, नूरी मस्जिद केलाबाड़ी के मुतवल्ली शेख सिराज, अक्सा मस्जिद तकियापारा के मोहम्मद शरीफ खान व पदाधिकारीगण, इंकलाब खान, सैयद इशाक अली, साबिर चौहान सहित अन्य कांग्रेसजनों व मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों ने अलताफ अहमद को मुबारकबाद देते हुए वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version