दुर्ग निगम के सामन एंबुलेंस और बाइक में जोरदार टक्कर: एक की मौत, दूसरा गंभीर

दुर्ग। शहर में सड़क हादसों की खबर आए दिन सामने आ रही है। जिसका मुख्य कारण तेज़ रफ़्तार, नशे में वाहन चलाना, वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करना और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना है। दुर्ग में तेज रफ्तार बाइक और 108 एम्बुलेंस के बिच जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक में दो लोग सवार थे। जिसमे से एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। दुर्ग नगर निगम के पास बाइक और एम्बुलेंस के बिच टक्कर हुई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। रुआबांधा निवासी जीतू यादव 32 वर्ष व प्रकाश लहरी बाइक में सवार होकर केलाबाड़ी होते हुए गांधी चौक जा रहे थे। तभी नगर निगम दुर्ग के पास 108 एबुंलेस से टकरा गये। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां पर जीतू यादव की मौत हो गई। वहीं प्रकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...