दुर्ग में अग्निवीर भर्ती रैली: 1 को होगा आयोजन…कैंडिडेट्स के लिए ठहरने और भोजन की होगी व्यवस्था…दुर्ग कलेक्टर मीणा ने ली अधिकारियों की बैठक, 5 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स होंगे शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 13 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में किया जाएगा। उक्त आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां जैसे विभिन्न विभागों द्वारा इस आयोजन में किये जाने वाले कार्य जैसे ठहरने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मैदान में साफ-सफाई की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा द्वारा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। अभ्यर्थियों को जरूरी सूचनाएं समय पर मिलती रहें, इसकी पुख्ता व्यवस्था करें।

ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को प्लानिंग करने के दिए निर्देश
01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजित होने वाले भर्ती में लगभग 45 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है और हर दिन लगभग 5 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है जिसके लिए कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम के आस-पास चेकिंग पाईंट का भी सुझाव दिया, ताकि अनावश्यक भीड़ जमा होने से रोका जा सके।

NCC स्काउट गाइड और NSS के छात्र होंगे वालिंटियर
अक्सर इस तरह के आयोजनों में भारी भीड़ के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाती जिसके कलेक्टर ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। ए.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. की मदद लेने का भी सुझाव दिया। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का, एडिश्नल एस.पी. ग्रामीण नंद कुमार साहू, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, कर्नल एस. रमेश सेना मेडल, संचालक भर्ती निदेशक भर्ती कार्यालय रायपुर,आर. के. कुर्रे उपसंचालक जनशक्ति नियोजन, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, आर.आई. पुलिस लाईन रमेश चंद्रा, आर.आई. यातायात अनिश सारथी उपस्थित रहे। कर्नल एस. रमेश सेना मेडल द्वारा अग्निवीर भर्ती आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया गया। तथा पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की जानकारी लिए गये। राजकुमार कुर्रे उपसंचालक जनशक्ति नियोजन ने इस संबंध में की जा रही तैयारी और इस संबंध में किये जा रहे विभागीय समन्वय के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...