पड़ोसन निकली चोर: 60 साल की वृद्ध महिला 2 सालों तक करती रही चोरी, इस बार पकड़ी गई…

भिलाई। दो सालों तक चोरी करने वाली वृद्ध महिला को पुलिस ने पकड़ा है। पड़ोसी के घर का ताला खोलकर दो सालों तक चोरी करती रही और किसीको पता तक नहीं चला। लेकिन उसकी लालच ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वृद्धा ने रुपए पैसे की जगह सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और सलाखों के पीछे चली गई।

बचपन में आपने सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी तो पढ़ी होगी। ये चोरी की घटना भी कुछ इसी तरह की है। सुपेला थाने के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सड़क नंबर 25 श्री श्याम वाटिका में सागर मित्तल पिता सोमनाथ मित्तल (28 साल) रहते हैं।

सागर ने रविवार दोपहर को स्मृति नगर चौकी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उसके माता पिता चौहान टाउन में किराना दुकान में थे। वह घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ डोंगरगढ़ मंदिर दर्शन करने गया था।

वहां से रात 11 बजे के करीब वापस घर लौटा। घर के अंदर जाकर देखा कि बेडरूम की आलमारी के दराज का लॉक टूटा हुआ है। उसमें से 40 ग्राम वजनी 1 सोने का नेकलेस, कान का टाप्स, 20 ग्राम की एक सोने की चेन, 5 ग्राम का सोने का लॉकेट, 15 ग्राम की तीन सोने की अंगूठी सहित करीब 4 लाख रुपए के गहने चोरी थे।

स्मृति नगर पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला की सामने मकान में रहने वाली निर्मल कौर (60 साल) सागर मित्तल के घर के पास शाम को देखा गया है। पुलिस ने तुरंत बुजुर्ग महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। सख्ती से पूछताछ करने पर वृद्धा टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

वृद्ध महिला ने बताया कि सागर की मां ने दो साल पहले बाहर जाते समय उसे घर के मेन गेट की चाबी दी थी। महिला ने बड़ी चालाकी उस चाबी की डुपलीकेट चाबी बनवा ली। इसके बाद जब भी मित्तल फेमली घर में ताला लगाकर बाहर महिला तुरंत घर के अंदर पहुंच जाती।

इसके बाद बाहर रखे रुपए पैसे चोरी करती और फिर ताला लगाकर अपने घर चली जाती थी। यह सिलसिला दो सालों तक चला और घरवालों को शक तक नहीं हुआ। 8 अक्टूबर को वृद्धा फिर चोरी करने गई और इस बार रूम में रखी आलमारी का दराज तोड़कर उसके अंदर से सोने के जवरात चोरी कर लिए। जिससे चोरी की पोल खुल गई और वह पकड़ी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

भाजपा ने आयोजित की बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित...

रायपुर। गुरुवार 2 मई को राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची छत्तीसगढ़: विशाल...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी शहर पहुंचीं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी डोमनहिल मैदान में जनसभा को...

ट्रेंडिंग