CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा रही एंबुलेंस ट्रैक्टर से भिड़ी, नर्स की मौत

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रायपुर से मृत व्यक्ति का शव लेकर जगदलपुर जा रही एंबुलेंस रास्ते में एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस में सवार नर्स की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान धमतरी क्षेत्र में एंबुलेंस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में मृत नर्स की पहचान और दुर्घटना की विस्तृत परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Exit mobile version