भाजयुमो के जिलाध्यक्ष होंगे अमित मिश्रा; भिलाई TIMES की खबर पर लगी मुहर… संघ परिवार की चली, जिलाध्यक्ष बिचपुरिया की पहली पसंद थे अमित

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा होंगे। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने आदेश जारी कर दिया है।

अमित मिश्रा संघ परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अमित के नाम पर संघ की मुहर लगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बिचपुरिया की पसंद अमित ही थे।

आपको बता दें कि भिलाई टाइम्स से पहले ही अमित मिश्रा के नाम पर खबर ब्रेक की थी।

जिसमें बताया था कि अमित मिश्रा जिला अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं और अमित मिश्रा ही जिलाध्यक्ष बन सकते हैं।

खबर पर लगातार चर्चा हुई और आखिर में अमित मिश्रा के नाम को फाइनल किया गया।

देखिए नियुक्ति पत्र :-

भिलाई टाइम्स से पहले ही अमित मिश्रा के नाम पर खबर ब्रेक की थी :-

Exit mobile version