अमित शाह ने कहा सेना पर गर्व है… CM साय, डिप्टी सीएम, मंत्री, सांसद ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ, X पर लिखा – जय हिन्द की सेना

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने OperationSindoor की तारीफ की और सोशल मीडिया में सभी ने लिखा, जय हिन्द की सेना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि भारतीय सेना पर गर्व है। हमारे भाइयों की हत्या का भारत ने जवाब दिया है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत कार्रवाई का वादा देश की जनता से किया था।

उन्होंने कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इसके लिए भारत के सुरक्षाबलों को खुली छूट दी गई थी। 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया। दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।

मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा और उसके मुखौटा संगठन जमात-उद-दावा का मुख्यालय है, जो करीब 200 एकड़ में फैला है। इसी कैंप में आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। इसके अलावा पाकिस्तानी पंजाब के ही बहावलपुर में भी भारतीय सेना ने हमला बोला है, जो जैश-ए-मोहम्मद का केंद्र रहा है। इस आतंकी ग्रुप का सरगना मौलाना मसूद अजहर रहा है, जिसने मुंबई आतंकी हमले की साजिश रची थी। यह शहर भी लाहौर से 40 किलोमीटर दूर ही है। यह शहर पहले भी आतंकी गतिविधियों के चलते सुर्खियों में रहा है। ऐसे में मुरीदके और बहावलपुर पर हमला करके भारत ने संकेत दिया है कि आतंकी हरकतों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...