छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज: इस महीने दूसरी बार प्रदेश पहुंचे खड़गे; इधर अमित शाह राजधानी में लेंगे मैराथन बैठक… BJP कैंडिडेट्स की लिस्ट हो सकती है फाइनल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज होते हुए नजर आ रही है। जहां एक तरफ देश की गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे में है। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर मैराथन बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रत्याशी चयन की लिस्ट पर अमित शाह अंतिम मुहर लगाएंगे। जिसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के कुछ चुनिंदा नेता ही इस बैठक में शामिल होंगे। अमित शाह शाम 7 बजे भाजपा के कुछ नेताओं के साथ में रात का भोजन करेंगे। फिर वायु सेवा के विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री 22 सितंबर को रायपुर आने वाले थे। लेकिन अंतिम समय में गृह मंत्रालय की ओर से दौरा रद्द होने की पुष्टि की गई थी। इससे पहले 2 सितंबर को अमित शाह रायपुर आए थे। भाजपा के आरोप पत्र लॉन्च कार्यक्रम में शाह ने 21 सौ करोड़ के शराब घोटाले को केवल टिप बताया था।

मल्लिकार्जुन खड़गे बलौदाबाजार पहुंचे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​मल्लिकार्जुन खड़गे आज बलौदाबाजार पहुंचे है। यहां आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में पारंपरिक पंथी नृत्य से स्वागत किया गया। खड़गे का यह 21 दिन में दूसरा और अध्यक्ष बनने के बाद चौथा दौरा है। खड़गे ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ करने के साथ 266 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर किया। मल्लिकार्जुन खड़गे के पहुंचने पर गज माला से उनका स्वागत किया गया। मंच पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सैलजा, भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा, पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...