Amrit Bharat Station Scheme:PM मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत स्टेशन स्कीम… देश के 508 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत… भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नायक ने कहा – जनता को मिली बड़ी सौगात

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन स्कीम की शुरुआत की। इसके तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास किया जाएगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और राजनांदगांव प्रभारी शीतल नायक ने कहा की 6 अगस्त को शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना जिसके प्रथम चरण के तहत 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होगा। जो की देश के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात है। 24700 करोड़ की यह महत्वकांक्षी योजना जिसके तहत देश के 1300 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकरण किया जाएगा। रेल सुविधाओं में एक नया आयाम स्थापित करेगी।

रेल करोड़ों लोगों के लिए यात्रा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है और इतने आधुनिक और सुविधाजनक स्टेशन बनाए जाने से यह और सुगम हो जाएगी।
नेत्री शीतल नायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत के शिल्पकार की संज्ञा देते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर,दुर्ग और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया,दक्षिण अफ्रीका,यूक्रेन,यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है उतना पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले 9 वर्षों में बिछाए गए जो की गर्व की बात है। इसके साथ ही रेलवे द्वारा यात्रा के दौरान रिजर्वेशन,खाने,वाईफाई,साफ सफाई सहित रेलवे कोच के आधुनिकरण आदि सुविधाओं से बड़ा बदलाव आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती शुरू, जानिए...

रायपुर। राज्य सरकार ने आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है, जिसकी प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। जो...

55 निरीक्षक जल्द बनेंगे डीएसपी, वित्त विभाग से स्वीकृति...

रायपुर। प्रदेश में विगत 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। पुलिस विभाग के अंतर्गत...

छत्तीसगढ़ के IAS सौरभ कुमार जाएंगे केंद्र: फ़िलहाल NRDA...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के IAS अधिकारी सौरभ कुमार को केंद्र सरकार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना (Central Staffing Scheme) के तहत दिल्ली...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ट्रांसफर पॉलिसी से गांवों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को CM विष्णु देव साय के कैबिनेट में अहम बैठक लिए गए है। जिसमें ट्रांसफर पॉलिसी, कलाग्राम की स्थापना, तीरंदाजी...

ट्रेंडिंग