कृषक उन्नति योजना: दुर्ग जिले के 10 लाख किसानों के खाते में 537 करोड़ 60 लाख की राशि अंतरित, कलेक्टर ऋचा ने पांच समिति के किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कृषक उन्नति योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13320 करोड़ रुपए बटन दबाकर राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट के बटन दबाते ही दुर्ग जिले की 105778 किसानों के खाते में 537 करोड़ 60 लाख की राशि अंतरित हुआ। दुर्ग जिले में 87 समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई। राज्य सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विटंल के मान से धान की खरीदी की गई। किसानों को अंतर की राशि धान कामन एवं सरना धान 917 रुपए प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड ’ए’ 897 रुपए प्रति क्विंटल के मान से भुगतान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद जिले से प्रदेश के सभी विकासखंडों में आयोजित कृषक उन्नति योजना को वर्चुअल संबोधित किया। दुर्ग जिले के विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को अंतर की राशि उनके खाते में अंतरण होने पर किसानों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के तीन माह पूरा हो गया। राज्य सरकार द्वारा शपथ ग्रहण के दूसरे दिन प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण की स्वीकृति दी। महिला सशक्ति को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की पहली किस्त का अंतरण किया। महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार रूपए की दर से वार्षिक 12 हजार रूपए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। राज्य सरकार ने अन्न दाता किसानों को दो साल के बकाया राशि बोनस की राशि लगभग 13 लाख किसानों के बैंक खाते में सुशासन दिवस के दिन 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। किसानों से रिकार्ड तोड़ धान खरीदी की गई। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या यात्रा के लिए रामलला दर्शन योजना लागू की गई, जिसका लाभ छत्तीसगढ़वासी उठा रहे हैं।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान देश है। किसानों के लाभ को बढ़ाने के लिए यह योजना चालू किया गया है। किसानों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। धान की खरीदी की अंतर की राशि 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वतोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया है। छत्तीसगढ़ के माटी मुखिया प्रदेश के किसानों को आज कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि का वितरण किया। सरकार ने दो सालों का बकाया बोनस राशि भी दिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत शासन ने 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया। राज्य सरकार द्वारा किसानों की स्थिति मे सुधार करने के लिए विकास की गंगा लगातार प्रवाहित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कोडिया समिति के किसान खेदूराम/कोमन ग्राम कोडिया, करंजा भिलाई समिति के किसान विनायक/गिरजाशंकर ग्राम समोदा, थनौद समिति के किसान लजकुमार/हेमराय ग्राम बिरेझर, चंदखुरी समिति के किसान चैतराम/गणेश ग्राम चंदखुरी एवं कोडिया समिति के किसान राकेश कुमार/सखाराम ग्राम खम्हरिया को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, जितेन्द्र साहू, विनायक ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ...

बालोद, दुर्ग। दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने गुस्से में...

छत्तीसगढ़ व्यापमं: विभिन्न प्रवेश और पात्रता परिक्षाओं की तिथियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया...

दुर्ग का मामला: अंधविश्वास में युवक ने काट ली...

दुर्ग। दुर्ग जिले में अंधविश्वास में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। जी हां आपने सही सूना, जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने जारी किया बयान…...

रायपुर। छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- तीन चरणों के मतदान के...

ट्रेंडिंग