दुर्ग में होने जा रहा है ग्रैंड इवेंट: 16 मार्च से “FORA Live” का होगा आगाज… लाइव म्यूजिक के साथ-साथ स्वादिष्ठ व्यंजनों का उठा सकेंगे लुत्फ… पढ़िए डिटेल्स

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में “फॉरा लाइव” कार्यक्रम का 2 दिवसीय आयोजन होने जा रहा है। ये आयोजन 16 व 17 मार्च को पृथ्वी पैलेस दुर्ग में “पहल” ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम का शुभांरभ छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जायेगा। इस दौरान दुर्गवासियो को लाइव म्यूजिक सहित स्वादिष्ठ व्यंजनों का लुफ्त उठाया का मौका मिलेगा, साथ ही सजावट के सामान , होम मेड आइटम्स , गिफ्ट हेमपर्स, कुर्तियां, साड़ियां, डीजाईनर इंडो वेस्टर्न आउटफिट, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, होम मेड फ़ूड आइटम्स, बंदनवार, भगवान के पोशाक, हर्बल प्रॉडक्ट के शानदार कलेक्शन सहित बच्चो के लिए गेम जोन, फ़ूड जोन की बड़ी वैरायटी भी उपलब्ध रहेगी।

पहल ग्रुप व पृथिवी पैलेस द्वारा दुर्ग जिले में इस तरह का अनोखा आयोजन करने का उद्देश्य छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने के साथ ही दुर्गवासियों को मनोरंजन का स्थल उपलब्ध कराना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...