भिलाई में सांड के वार से बुरी तरह जख्मी हुआ वृद्ध… खुल गया था पेट और सीना, दिखा रहा था धड़कता हुआ दिल; हाइटेक हॉस्पिटल में हुई सर्जरी, डॉक्टरों ने बचाई जान

भिलाई। भिलाई मॉडल टाउन सड़क-9 में घूम रहे सांड ने एक 80 वर्षीय व्यक्ति को उठाकर फेंक दिया। इस घटना में घायल की पसलियां उखड़ गईं, डायफ्राम फट गया और अंतड़ियां भी बाहर आ गई। घटना बुधवार शाम 7 बजे की है। घायल को तत्काल हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया। सर्जन डॉ. नविल शर्मा के साथ पूरी ट्रॉमा टीम उनकी जान बचाने में जुट गई। मरीज का काफी रक्त बह चुका था। सामने से पेट और सीना पूरा खुल चुका था और धड़कता हुआ दिल भी साफ-साफ दिखाई दे रहा था। बड़ी आंत कट चुकी थी और छोटी आंत भी बाहर लटक गई थी। सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि पेट और सीने को अलग करने वाला डायफ्राम फट चुका था। इसके बिना फेफड़े काम नहीं कर सकते। डॉ नविल शर्मा ने बताया कि मरीज को तत्काल खून चढ़ाना शुरू किया गया। दो घंटे से अधिक चली सर्जरी के दौरान चार यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। पसलियों को व्यवस्थित करते हुए छाती को बंद किया गया। बड़ी आंत की रिपेयरिंग की गई तथा उदर को भी बंद कर दिया गया। मरीज फिलहाल आईसीयू में सांस के सपोर्ट पर है। मरीज फिलहाल स्थिर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...