केंद्रीय इस्पात मंत्री कुमारास्वामी और SAIL चेयरमैन अमरेंदु से वित्त मंत्री के साथ MLA रिकेश ने की चर्चा… सेक्टर-9 हास्पीटल और बंद स्कूल को लेकर विधायक ने किया ये आग्रह

नई दिल्ली, भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने दिल्ली में आज सेल चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भिलाई की बीएसपी टाउनशिप का एकमात्र पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र को अत्याधुनिक सेटअप के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से परिपूर्ण करने का आग्रह किया। दिल्ली में हुई चर्चा के बाद विधायक सेन को उन्होंने आश्वस्त करते हुए बताया कि बहुत जल्द सेक्टर-9 हॉस्पिटल का कार्य शुरू होगा। सेन द्वारा बीएसपी टाउनशिप में बंद की गई के स्कूलों के संबंध में जानकारी दिए जाने पर प्रकाश ने कहा कि ये सभी स्कूल फिर से प्रारंभ किए जाएं, ऐसा भी उनका प्रयास होगा।

आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त और कार्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की पहल पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश से बीएसपी टाउनशिप को लेकर अहम चर्चा की है। इस्पात मंत्री और सेल चेयरमैन ने सेन को आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य और शिक्षा उनकी प्राथमिकता वाले कार्य हैं इसलिए बीएसपी टाउनशिप के बंद हुए स्कूल पुनः बेहतर सेटअप के साथ शुरू होंगे साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र को और भी बेहतर बनाने तथा सेटअप को वहां की मांग अनुरूप व्यवस्थित करने का कार्य आगामी सत्र से प्रारंभ किया जाएगा। स्टील मिनिस्टर और सेल चेयरमैन से सार्थक चर्चा के बाद विधायक रिकेश सेन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (92 वर्ष) से उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम हेतु सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...