अगर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री मान ले ये मांगे तो भिलाई के उद्योगों को मिल जाएगी बड़ी राहत…एंसीलरी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, बताई उद्योगों की समस्याएं

भिलाई। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल, अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में सोमवार, 13 जून को केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से सर्किट हाउस, दुर्ग में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने वर्तमान में एंसीलरी उद्योगों के समक्ष जो समस्याएं आ रही हैं उनसे मंत्री को अवगत कराया एवं चार बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा।
एक महत्वपूर्ण मांग का जिक्र करते हुए अध्यक्ष श्री दासगुप्ता ने मंत्री श्री कुलस्ते को बताया कि पूर्व में सब्सिडी पॉलिसी के तहत सीएसआईडीसी के थ्रू उद्योगों को स्टील मिलता था, यह पॉलिसी बंद कर दी गई है। इसे पुनः चालू किए जाने की जरूरत है ताकि यहां के उद्योगों को संजीवनी मिल सके।
मंत्री श्री कुलस्ते ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे बीएसपी प्रबंधन से इस संदर्भ में बात करेंगे और सभी समस्याओं के निराकरण की पहल करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवि सहगल, रितेश रायका, शशिभूषण, सचिव सुरेश चावड़ा, कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मालवा, आर के श्रीवास्तव, गोरेलाल विरदी एवं सुहास बोखड शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...