अब सेक्टर-9 अस्पताल में हो सकेंगे एंजियोग्रॉफी: पहले दिन 11 मरीजों की हुई एंजियोग्रॉफी…कार्डियाक कैथ लैब का किया गया अपग्रेडेशन, अब ग्रीन कॉरिडोर की जरूरत कम पड़ेगी

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के अस्पताल प्रबंधन, भिलाई के इस्पात बिरादरी को निरंतर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने इसी प्रतिबद्धता के चलते अस्पताल प्रबंधन अपनी सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करती आ रही है। इस कड़ी में आज दिनांक 27 मई, 2022 को हृदय रोगियों के लिए एंजियोग्राफी की सुविधाओं को अपग्रेड करते हुए कैथ लैब को कोविड के बाद पुनः प्रारंभ किया गया। इस सुविधा के प्रारंभ होने की खबर से मरीजों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

बीएसपी के कार्डियाक कैथ लैब का अपग्रेडेशन
विदित हो कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में हाल ही में कार्डियाक कैथ लैब का साॅफ्टवेयर अपग्रेडेशन किया गया है।

आज 27 मई, 2022 को नये कैथ लैब का उद्घाटन नेशनल हॉर्ट इंस्टीट्यूट के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ विनोद शर्मा द्वारा, चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वय डॉ एम रविन्द्रनाथ एवं डॉ प्रमोद बिनायके की उपस्थिति में किया गया। इस नई सुविधा के साथ आज 11 मरीजों की एंजियोग्राफी की गई।

वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ पूर्व कार्मिक भी होंगे लाभान्वित
अब भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों व भूतपूर्व कर्मचारियों एवं उनकी पत्नियों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में मिलने लगेगी। एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी के लिए नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से डॉ विनोद शर्मा अपनी सेवाएं देंगे।

बीएसपी कैथ लैब टीम का अथक प्रयास
यह सुविधा कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ एस के ईस्सर के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वय डॉ एम रविन्द्रनाथ एवं डॉ प्रमोद बिनायके व डॉ हरिशंकर जोनवार, डॉ उपेन्द्र जैन और कैथ लैब टीम के द्वारा संचालित होगी।

एंजियोग्राफी अपाॅइंटमेंट हेतु ओपीडी सेवा प्रारंभ
एंजियोग्राफी के अपाॅइंटमेंट हेतु ओपीडी कक्ष क्रमांक 1 बी में प्रत्येक बुधवार को डॉ हरिशंकर जोनवार प्रातः 11.00 बजे से 1.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी...

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने वाली उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा...

CG Police Transfer: बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले…...

CG Police Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश...

CG Monsoon Session: 14 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चलने वाला यह मानसून सत्र सिर्फ पाँच बैठकों का होगा,...

लूटपाट कर उगाही करने के आरोप में 7 आरोपियों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में एक कीटनाशक दवा दुकान में घुसकर लूटपाट और उगाही करने वाले 7 आरोपियों...

ट्रेंडिंग