बहन से लव मैरिज करने पर प्रेमी की हत्या: बहन से दोस्त करने लगा था अफेयर… फिर कर लिया लव मैरिज… नाराज भाई ने दोस्त का किया मर्डर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भाई ने अपने मुंह बोली बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है आरोपी और जिसकी हत्या हुई है दोनों अच्छे दोस्त थे पहले। जब बहन से युवक ने प्रेम विवाह किया तब से भाई अपने दोस्त से नाराज था। घटना वाले दिन दोनों की बहस हुई। इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नीरज नंदा श्याम नगर तेलीबांधा में रहता था। वो समान खरीदने बेचने का धंधा करता था। वहीं पास में उसका दोस्त राजेन्द्र राजपूत भी रहता है। दोनों पुराने अच्छे दोस्त थे। इसी बीच नीरज को राजेंद्र राजपूत की मुंह बोली बहन से प्यार हो जाता है। दोनों ने अफेयर के बाद 2 महीने पहले ही शादी की थी। ये बात आरोपी राजेन्द्र को पंसद नही आई। तभी से दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर वो आपसी दुश्मनी में बदल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच आपसी दुश्मनी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी थी। मृतक और आरोपी दोनों को ये लगता था कि सामने वाला हमें मौका मिलते ही जान से मार देगा। फिर हुआ भी कुछ ऐसा ही मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे के करीब नीरज अपने घर के पास मौजूद था। तभी राजेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने नीरज के पीठ और पेट में चाकू से 3 वार कर दिए। जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। जिससे शरीर से खून बहने से उसकी मौत हो गयी।

इस मामले को लेकर तेलीबांधा TI फैजल होदाशाह ने बताया कि आरोपी कल रात हत्या करके फरार हो गया था। जिसे आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह आपसी दुश्मनी सामने आई हैं। अब इस मामलें में आगे की कार्यवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खरोरा हत्याकांड : बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा, दूसरे से अफेयर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में खरोरा में हफ्तेभर पहले गायब हुई 10वीं पढ़ने वाली नाबालिग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।...

दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान की नदी...

दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल में कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो...

मुख्यमंत्री साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा...

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...