CG – मोबाइल नहीं मिला तो दे दी जान: पिता ने मोबाइल नहीं दिलाया… नाराज छात्र ने जहर पीकर किया सुसाइड

CG

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल की जिद के कारण एक 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। दरअसल 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने परिवार वालों से तुरंत नया मोबाइल दिलाने की मांग की। देरी होने पर छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक छात्र ने अपने पिता को मोबाइल लेकर देने के लिए काफी दिनों से कह रहा था। पिता बार-बार उसे टाल रहा था। जिसके बाद 24 अक्टूबर को स्कूल जाने के दौरान छात्र ने जहर सेवन कर लिया। अन्य छात्रों ने पिता को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद छात्र को इलाज के लिए बालोद जिला अस्पताल दाखिल किया गया। लेकिन स्थिति गंभीर देख छात्र को धमतरी के निजी अस्पताल रिफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह छात्र की मौत हो गई। मृतक परिवार के घर में शोक की लहर पसर गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...