पार्षद दुलारी साहू ने कलेक्टर को लिखा पत्र: लखोली रोड में कई जगहों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

राजनांदगांव। नगर निगम की वार्ड संख्या 33 लखोली की कांग्रेस पार्षद व बाजार विभाग के चेयरमैन दुलारी साहू ने जिलाधीश संजय अग्रवाल को पत्र लिखते हुए समूचे क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर गति अवरोधक बनाने की मांग की है।

पार्षद साहू ने स्पष्ट किया है कि मुख्य मार्ग होने के कारण लोक निर्माण विभाग के मुख्य सड़क लखोली में आवश्यक स्थानो पर स्पीड ब्रेकर बनाई जाए। ट्रक डंपर जैसी भारी गाड़ियों के लिए कुछ स्थान पर रैंबलर ब्रेकर भी जरूरी माना जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि गति अवरोधक नहीं होने के कारण मोटर गाड़ियां खूनी रफ्तार से चलती है। जिससे जान माल की क्षति होने की पूरी आशंका बनी रहती है। संभावित दुर्घटना टालने के लिए ही पार्षद ने फिक्र करते हुए गति अवरोधक बनाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...