CG – स्कूलों में छुट्टी की घोषणा: कलेक्टर के निर्देश के बाद DEO ने जारी किया आदेश… पढ़िए पूरी खबर

कलेक्टर के निर्देश के बाद DEO ने जारी किया आदेश

सूरजपुर। भूकंप के झटके के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्कूलों में छुट्टी देने का आदेश किया जारी कर दिया हैं। सभी स्कूलों के बच्चों की छुट्टी की गई है। 10 बजकर 28 मिनट में भूकम्प के झटके महसूस किए गए थे। व्हाट्सएप ग्रुप में लिखित तौर पर स्कूल प्रचार्यों को निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर इफ्फत आरा ने मीडिया को बताया की सूरजपुर में भूकंप के दो बार आये झटके के बाद स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गयी है। हालांकि परीक्षार्थी पूर्व की भांति ही परीक्षा केंद्र में परीक्षा देंगे।

आपको बता दें कि आज सरगुजा संभांग के भटगांव में भूकंप का केंद्र रहा है। भूकंप की वजह से सरगुजा संभाग के अंबिकापुर, सूरजपुर, भटगांव, कोरिया सहित आसपास के क्षेत्र में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किये। सूरजपुर में दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। सुबह 10.30 के बाद 10.40 में दो बार भूकंप के झटके आने के बाद सूरजपुर क्षेत्र के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...