छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने CM साय का किया अभिनंदन

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए रामनवमी पर्व पर प्रदेश में अवकाश की घोषणा कर दी है। इस आशय के आदेश भी प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दिये गये हैं। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिनंदन करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है।

पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है और प्रभु जन-जन के हृदय में वास करते हैं। प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष की भांति छत्तीसगढ़ में भी प्रभु का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी भव्य रूप से मनाया जाता है। प्रदेशवासियों द्वारा पूर्व में इस पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने इस शुभ दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। हम सभी उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...