लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही BJP एक्शन मोड में: 17 मार्च को होगा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन… दुर्ग लोकसभा सीट से प्रत्याशी विजय बघेल भी होंगे शामिल

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा आम चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने कमर कस ली है और काफी पहले अपने उम्मीदवार के घोषणा कर दिए है। जिसके तहत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सांसद विजय बघेल द्वारा अपने चुनाव अभियान को गति देते हुए संसदीय क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार बैठक ले रहे है। तो दूसरी ओर कल 17 मार्च रविवार को भाजपा द्वारा दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए है। जिसमे मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व प्रचार अभियान को हाईटेक करते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बनाने चौहान इंपीरियल भिलाई में वृहद कार्यशाल आयोजित किया है।

जिसमें सांसद व लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे। जबकि कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि धरसीवा विधायक व छालीवुड अभिनेता अनुज शर्मा, भाजपा प्रवक्ता दीपक महस्के भी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई करेंगे। इस कार्यशाला में लोकसभा स्तर के पूरे संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सभी मोर्चे के जिले से लेकर मंडल व विधानसभा क्षेत्र तक कार्य करने वाले सभी प्रकार के मीडिया प्रमुख कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा उक्त कार्यक्रम स्थल चौहान इंपिरियम में ही दोपहर 12बजे भाजपा लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम के तहत केंद्र की उपलब्धियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने व दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल को पुनः निर्वाचित करने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी धर्म प्रमुखों व विभिन्न जातियो के लाभार्थीयो व सामाजिक प्रमुखों के पदाधिकारीयो एवं समूहों से भी भेंट मुलाकात व सम्मान कार्यक्रम होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...