दुर्ग/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के नेतृत्व जिला भिलाई के जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने कल भिलाई मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे भारतीय जनता पार्टी भिलाई कोहका मंडल के कोषाध्यक्ष पद पर आकाश माहेश्वरी की नियुक्ति हुई। भाजपा कोहका मंडल के कोषाध्यक्ष आकाश माहेश्वरी ने भाजपा के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है। मैं पूर्ण रूप इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा मैं पुनः आप सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हु।
