CG खो खो संघ की वार्षिक आमसभा बैठक: आगामी वर्षो के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ संपन्न, कमलजीत अरोरा एक बार फिर बने निर्विरोध अध्यक्ष

भिलाई। छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक व नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव दिनाँक 23/07/2023, रविवार को एलन्स प्रीमाईसेस, बीजाभाट, बेमेतरा में प्रातः 11 बजे से रखा गया। जिसमें आगामी चार वर्ष (2023-2027) के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्त माननीय न्यायाधीश गणपत राव जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमे भारतीय खो खो संघ से सुभाष कुमार जी व नीरज कुमार जी पर्यवेक्षक, नागेश्वर तिवारी जी जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से पर्यवेक्षक एवं कैलाश मुरारका जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। जिसमे सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ।

जिसकी घोषणा माननीय रिटर्निंग ऑफिसर जी के द्वारा की गई उक्त कार्यकारिणी में कमलजीत अरोरा अध्यक्ष, तरुण शुक्ला महासचिव, आर वी स्वामी कोषाध्यक्ष, उमेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ ललित वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूरन सिंह जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अक्षत गोयल उपाध्यक्ष, मीनाक्षी अग्रवाल उपाध्यक्ष, प्रमोद तिवारी उपाध्यक्ष, विजय सिंह उपाध्यक्ष, सुब्रत शाह संयुक्त सचिव, डूंगाराम गोटा संयुक्त सचिव, देवेंद्र गुप्ता संयुक्त सचिव, राजेश पाण्डे संयुक्त सचिव, भोलेनाथ चतुर्विदही कार्यकारिणी सदस्य, बीरेंद्र मसिया कार्यकारिणी सदस्य, रविंद्र ध्रुव कार्यकारिणी सदस्य, रूपेश नारंग कार्यकारिणी सदस्य, सुनील ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त बैठक में शामिल राज्य के सभी जिलों से आये सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उक्त बैठक में शामिल सभी अतिथियों,जिलों के पदाधिकारियों का स्वागत गोविंद मुदलियार जी ने किया व धन्यवाद ज्ञापन तरुण शुक्ला जी के द्वारा किया गया। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में...

दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवार सामने आने लगे...

भिलाई में घर के बाहर खेल रहे मासूम को...

भिलाई. दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक टाटा एस (छोटा हाथी) ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को...

निकाय चुनाव 2025 : आज से शुरू होगी नामांकन...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में चुनाव होगा. इसके लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आज से प्रत्याशी...

दुर्ग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब...

दुर्ग। दुर्ग आबकारी विभाग ने बड़ी करवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण और बेचने वालों का सिंडिकेट तोड़ा है। कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी...

ट्रेंडिंग