अचानक डाउन हुई IRCTC की वेबसाइट… लाखों यात्रियों को टिकट बुकिंग करने में आई परेशानी… जाने क्या है वजह

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए जरुरी सूचना सामने आई है।बता दें सुबह करीब 10 बजे से ट्रेन की टिकट बुकिंग वाली आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन चल रही है।जिसकी वजह से रेल सफर के लिए टिकट बुक कराने वाले लोगों को समस्या आ रही है।जिस पर तकनीकी टीम ने काम करना शुरू कर दिया है।

आईआरसीटीसी का कहना है कि कुछ वक्त में ही यह समस्या खत्म हो सकती है। फिलहाल IRCTC की ओर से कस्टमर केयर नंबर दिए हैं, जिन पर कॉल करके ग्राहक अपनी समस्या का समाधान ले सकते हैं। ये नंबर हैं- 14646,0755-6610661 & 0755-4090600। इसके अलावा [email protected] पर मेल भी किया जा सकता है।

आपको बता दें आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट करने पर नोटिफिकेशन दिखता है। इसमें बताया गया है कि मेंटनें ऐक्टिविटी के चलते ई-टिकट सर्विस उपलब्ध नहीं है। कुछ समय बाद प्रयास करें। टिकट कैंसलेशन के लिए कस्टमयर केयर नंबर भी दिए गए हैं। इस बारे में IRCTC ने ट्वीट करके भी जानकारी दी है। आईआरसीटीसी ने बताया, ‘तकनीकी कारणों से हमारी टिकट सेवा उपलब्ध नहीं है। समस्या को हल के लिए हमारी तकनीकी टीम जुटी हुई है। जैसे ही यह समस्या खत्म होती है, हम आप लोगों को सूचित करेंगे।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...