ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में एक और BJP नेता की हत्या: नक्सलियों ने सरेराह जनपद सदस्य को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किए कई वार

छत्तीसगढ़ में एक और BJP नेता की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने बीजेपी नेता तिरूपति कटना की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता तिरूपति शादी समारोह में शामिल होकर पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी नक्सलियों ने सरेराह उन पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। तिरूपति कटना जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, तिरुपति कटला पर गर्दन और सीने पर कई वार किए गए। हमले के बाद नक्सली मौके से भाग निकले वहीं तिरुपति कटला को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस्तर में एक साल के अंदर अब तक 9 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है।

Exit mobile version