राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का न्योता, दिल्ली में मंत्रियों ने की मुलाकात

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति से आत्मीय भेंट कर उन्हें आमंत्रण दिया।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा और जनजातीय विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा सदियों पुरानी आस्था, लोकपरंपराओं और जनसहभागिता का अद्वितीय उत्सव है।

मंत्री के मुताबिक राष्ट्रपति ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करने की बात कही है। इस मुलाकात के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप और संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी मौजूद रहे।

Exit mobile version