CG ब्रेकिंग – एक और BJP नेता की हत्या: भाजपा नेता का पहले किया अपहरण, फिर कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला

एक और BJP नेता की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक बार फिर नक्सलियों ने बुधवार को फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग को पहले तो अगवा किया इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली। नक्सली लगातार प्रदेश में भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। मामला जांगला थाना क्षेत्र के कोटामेट्‌टा का है।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि, थाने से करीब 12 किमी दूर भुर्रीपानी में वन विभाग की ओर से तालाब निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच कुछ लोग पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी JCB में आग लगा और मालिक कैलाश नाग (40) की हत्या कर दी।

नक्सलियों ने हत्या के बाद लाश को भूरीपानी और कोकमेंटा के बीच फेंका और वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में सर्चिंग जारी है। नक्सली लगातार प्रदेश में भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं।

पांच दिन पहले बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी थी और आज बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग की हत्या कर दी है। शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर मार दिया था। वे शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे। जिसके बाद जमकर बवाल मचा और राजनीति भी तेज हो गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माओवादी डंप से मिले 20 लाख रुपए गबन का...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। आरोप...

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...