CG के एक और IAS अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति: बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी परिवार कल्याण मंत्रालय में डायरेक्टर का संभालेंगे पद

CG

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ कैडर 2011 बैच के IAS अधिकारी और वर्तमान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर पद पर पदस्थ दीपक सोनी को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दीपक सोनी को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से रिलीव करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे नई जिम्मेदारी संभाल सकें। माना जा रहा है कि औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होते ही दीपक सोनी जल्द ही दिल्ली पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

दीपक सोनी 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं और उन्हें एक अनुभवी तथा फील्ड में मजबूत पकड़ रखने वाला प्रशासक माना जाता है। अपने अब तक के प्रशासनिक करियर में वे राज्य के चार जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इनमें सूरजपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और वर्तमान में बलौदाबाजार शामिल हैं। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील जिले में उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जाता है।

एक रोचक संयोग यह भी है कि हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 2011 बैच के ही एक अन्य IAS अधिकारी सर्वेश भूरे भी कलेक्टर पद पर रहते हुए ही केंद्र में चयनित हुए थे। सर्वेश भूरे उस समय राजनांदगांव जिले के कलेक्टर थे। अब दीपक सोनी भी बलौदाबाजार कलेक्टर रहते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...