CG News: महंगे शौक और बॉयफ्रेंड को कार दिलाने ‘चोर’ बनी गर्लफ्रेंड, RTO चाचा के घर की 5 करोड़ की चोरी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवती अपने महंगे शौक पूरे करने और अपने बॉयफ्रेंड को कार दिलाने के लिए चोर बन गई. युवती ने अपने ही RTO चाचा के घर में करीब 5 करोड़ रुपए की चोरी कर ली. युवती ने तीन बार में 15 लाख कैश और 4 किलो सोने की चोरी को अंजाम दिया. इस रकम से पहले उसने अपने लिए आईफोन खरीदा और बाद में अपने बॉयफ्रेंड को 25 लाख रुपए की लग्जरी कार भी गिफ्ट की.

पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह (रैनीडांड) का है. पुलिस ने करोड़ों की चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए खुलासा किया कि यह चोरी की वारदात को पीड़ित RTO अधिकारी विजय निकुंज की सगी भतीजी मीनिल निकुंज ने अंजाम दिया है. मीनिल ने पहली बार घर से चोरी iPhone खरीदने के लिए की थी. उसने घर की अलमारी में रखे 2 लाख रुपए चुराए थे. उस समय घर वालों को पता नहीं चला तो उसका हौसला बढ़ गया. इसके बाद उसने घर से 3 लाख और तीसरी बार में अपनी दादी के पास से कमरे की चाबी चुराकर पूरा सूटकेस चुरा लिया.

चोरी की रकम से मीनिल और उसके बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान ने 25 लाख की हैरियर कार खरीदी. इतना ही नहीं रायपुर के विला में अपना जन्मदिन मनाया, सिर्फ जन्मदिन पर 3 दिनों में रायपुर और दुर्ग के रिसॉर्ट में 5 लाख रुपए खर्च किया और लाखों रुपए पिकनिक और मौज-मस्ती में उड़ा दिए.

ओडिशा में बेचे सोने के बिस्किट
जांच में सामने आया कि मीनिल ने जो सूटकेस चोरी किया था उसमें 15 लाख कैश के अलावा भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट और जेवर थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है. एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जब जशपुर से लगे रानीदाह वॉटरफॉल में पार्टी मना रहे थे, तभी उनके किराए के कमरे से किसी और ने वह सूटकेस (जिसमें सोना था) चुरा लिया. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी मीनिल और उसके बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को रांची के एक होटल से घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस ने अब तक 51.82 लाख रुपए का सामान बरामद कर लिया है, जिसमें हैरियर कार, 3 सोने के बिस्कुट, 86000 रुपए नगद,3 मंगलसूत्र और iPhone शामिल है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...