दुर्ग में एक और हत्या: दो भाइयों ने चाकू और लोहे के तवा से युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला… लहूलुहान मिली लाश, ये वजह आई सामने; दोनों गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले से एक और हत्या की खबर सामने निकल कर आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज ग्राम चीचा भरीपारा में एक घर में इशेन्द्र साहू, पिता श्याम लाल साहू उम्र 23 साल, निवासी चीचा चोकी लिटिया सेमरिया थाना बोरी जिला दुर्ग की हत्या कर दी गई है। वारदात की वजह पुरानी रंजीश बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों का नाम- लक्ष्य कुमार साहू, पिता कोमल प्रसाद साहू, उम्र 19 वर्ष निवासी चीचा दूसरा लक्की साहू, पिता कोमल प्रसाद साहू, उम्र 20 वर्ष निवासी चीचा थाना बोरी। जैसी जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजीश की बात को लेकर ईशेन्द्र साहू के साथ लड़ाई झगड़ा कर उसको चाकू एवं लोहे के तवा से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

बोरी TI पुष्पेंद्र भट्ट ने बताया कि घटना लिटिया चौकी अंतर्गत चीचा गांव की है। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि वहां किसी युवक का मर्डर हो गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि चीचा गांव निवासी इसेंद्र साहू पिता श्याम लाल साहू (23 साल) की गांव के ही रहने वाले लक्ष्य कुमार साहू पिता कोमल प्रसाद साहू उम्र 19 साल और लक्की साहू पिता कोमल साहू उम्र 20 साल से पुरानी रंजिश थी। दोनों भाइयों ने उसकी हत्या करने की प्लानिंग की। बुधवार सुबह सुबह दोनों उसके घर में जाकर चाकू और लोहे के तवा से मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए थे। पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया। इससे पहले की आरोपी गांव छोड़कर फरार हो पाते पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में उपयोग किए गए तवा और चाकू को भी जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...