छत्तीसगढ़ में एक और नक्सली वारदात: सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला… CRPF का ASI शहीद, एक जवान घायल… CM साय ने जताया शोक

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में ASI शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के बेदरे कैंप इलाके में नक्सलियों ने हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ 165 वी बटालियन का जवान एसआई सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए,वहीं एक जवान कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकाप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

वहीं इस नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ 165 वी बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की शहादत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों प्रति संवेदना व्यक्त किया है। वहीं घटना में घायल जवान रामू के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

बता दे कि सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना इलाके में आज सुबह 7 बजे जवान बेदरे सीआरपीएफ कैंप 165 बटालियन के जवान उर्सांगल की तरफ सर्च ऑपरेशन पर निकले थे उसी दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एसआई सुधाकर रेड्डी शहीद हो गया,जबकि एक जवान कांस्टेबल राजू घायल हो गया जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...