नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी देने का आरोप

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अभनपुर थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सीएमओ निलेश केरकेट्टा ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। शिकायत में बताया गया है कि 13 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे वे नगर पालिका अभनपुर के उप अभियंता दुशांत चौहान के साथ शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नगर पालिका परिषद अभनपुर के अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे अपने कक्ष से बाहर आए। अध्यक्ष ने अपनी निधि से खरीदी गई कुर्सी के भुगतान को लेकर सवाल किया और इसी बात को लेकर विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्होंने डंडा पकड़कर जान से मारने की धमकी भी दी।

सीएमओ की शिकायत के आधार पर अभनपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...