धमतरी में कांग्रेस नेता के घर ED की दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

धमतरी। धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो गाड़ियों में ED की लगभग 8 सदस्यीय टीम उनके घर पहुंची है और दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

ED की टीम द्वारा पुराने मामलों से जुड़े दस्तावेज और संभावित साक्ष्यों को खंगाले जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा घर के अंदर विभिन्न दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर रामगोपाल अग्रवाल के निवास के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। टीम किन मामलों और दस्तावेजों को लेकर जांच कर रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ED की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच से जुड़े तथ्यों और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...