दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। ख़ुर्शीपार के सेक्टर 11 मे शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।
घायल युवक नन्द कुमार यादव को आनन फ़ानन में सुपेला शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं ख़ुर्शीपार पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल ख़ुर्शीपार के बल्लू, अभी, बंगारू, पापी, नाम के चार युवकों ने आपसी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक नन्दकुमार यादव उर्फ नन्दू पर सेक्टर 11 स्कूल के पास चाकू से हमला कर दिया। युवक के दोनों जांघ, और कूल्हे, कमर पर गम्भीर चोटे आई है।

