छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम में सेकंड चांस के लिए शुरू हुआ एप्लीकेशन: फेल, सप्लीमेंट्री और श्रेणी सुधार करने वाले छात्र भर सकते है फॉर्म… जानिए 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल और आवेदन की अंतिम तिथि

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम में सेकंड चांस के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है। गोरतलब है कि, प्रदेश में इसी सत्र से बोर्ड एग्जाम दो बार ली जाएगी, अब सप्लीमेंट्री एग्जाम माहि होंगे। अगर कोई छात्र किसी सब्जेक्ट में फेल होता है तो, उसे बोर्ड एग्जाम देने का दूसरा मौके मिलेगा इसके साथ ही अगर कोई अपना श्रेणी सुधार करना चाहता है तो वो भी सेकंड चांस एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकता है।

आपको बता दें कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पूरक परीक्षा की जगह हर साल दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस बार सेकेंड चांस के लिए 10वीं की परीक्षा 24 जुलाई से और 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी। इस परीक्षा में सभी छात्र हिस्सा ले सकते है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फेल हुए छात्र, सप्लीमेंट्री के छात्र और पास हुए छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। CGBSE की ओर से कहा गया है कि वैसै परीक्षार्थी जो पूरक हैं, फेल हैं या फिर अपना रिजल्ट बेहतर करना चाहते हैं, वो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

CGBSE की ओर से जारी निर्देश के अनुसार दूसरी मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ छात्र 21 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही लेट फीस के साथ 1 और 2 जुलाई तक भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं। जो रेगुलर स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने स्कूल से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकेंगे।

देखिये टाइम टेबल :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...