दुर्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकते है अप्लाई, पढ़िए डिटेल्स

दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए 26 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र नगर पालिक निगम भिलाई के कुंदरापारा वार्ड क्रमांक 24 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सिरसाकला वार्ड क्रमांक 36 में आंगनबाड़ी सहायिका की रिक्त पदों की भर्ती की जानी है। आवेदन सीधे अथवा पंजीकृत डाक से एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा रोड भिलाई 03 को भेजे जा सकते हैं।

आंगनबाड़ी में भर्ती हेतु प्रक्रिया आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा करने का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता / सहायिका / सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में 03 वर्ष की छुट दी जाएगी ।) आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए। जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में (1) वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं नगरीय क्षेत्र में होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके कमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगायी जाए अथवा (2) वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं और सहायिका के लिए 08वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।


  

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...