दुर्ग में संजीवनी गर्ल्स और संदीपनी बॉयज हॉस्टल में इंस्ट्रक्टर नियुक्ति… 18 नवंबर को होगा इंटरव्यू; जानिए मानदंड

दुर्ग। समग्र शिक्षा अंतर्गत् 200 सीटर संजीवनी बालिका व संदीपनी बालक छात्रावास संचालित है। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार संजीवनी बालिका व संदीपनी बालक छात्रावास हेतु पृथक-पृथक 03-02 अनुदेशक नियुक्त किया जाना है। अनुदेशक को स्नातक, बीएड (विषय- कला संकाय, विज्ञान, गणित) होना अनिवार्य है। 18 नवंबर 2024 को जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा दुर्ग में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक साक्षात्कार रखा गया है। योग्यताधारी अपने प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में शामिल हो सकते है।

Exit mobile version