MIC मीटिंग में शहर के विकास कार्यो के लिए मिली स्वीकृति: सेक्टर-10 में बनेगा मंच… यहां CC रोड का भी होगा निर्माण… पटटा प्रदान करने को लेकर लिया गया ये निर्णय; देखिये अन्य फैसले

भिलाई। भिलाई निगम में आज महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न विकास कार्यो के लिए स्वीकृति मिली है। बैठक में खुर्सीपार क्षेत्र के शिवाजी नगर एवं निगम क्षेत्र की अन्य भूमि पर काबिज रहकर झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगो को राजीव गांधी आश्रय योजना के लंबित पटटा प्रदान करने तथा 1984 में जारी पटटा का नवीनीकरण के प्रकरणों को तैयार कर सामान्य सभा के माध्यम से शासन को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी के साथ सी.सी.रोड एवं मंच निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार कोहका एवं कुरूद क्षेत्र के मछली पालन हेतु दिये गये तालाबों को निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया है। वार्ड 65 सेक्टर 10 सड़क 18 में अधोसंरचना मद से मंच निर्माण, वार्ड 70 हुड़को के पिछे वाले रोड को 14वें वित्त आयोग की स्वीकृत राशि से सी.सी. रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, साकेत चंद्राकर, केशव चैबे, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मीरा बंजारे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...