Bhilai Times

होटल के सामने मारपीट करने वाले गिरफ्तार: वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस एक्शन में… 2 लड़कियां सहित 6 हुए गिरफ्तार… लेट नाइट पार्टी में लड़के-लड़कियों के बीच जमकर चले थे लात-घूंसे

होटल के सामने मारपीट करने वाले गिरफ्तार: वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस एक्शन में… 2 लड़कियां सहित 6 हुए गिरफ्तार… लेट नाइट पार्टी में लड़के-लड़कियों के बीच जमकर चले थे लात-घूंसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक होटल के ठीक सामने लड़के-लड़कियों के दो गुटो के बीच जमकर लात-घूंसे चले। आलम ये रहा कि लड़की जहां लड़के को सेंडल फेंककर मारती हुई नजर आई, वही लड़को ने लड़कियों को लात मारकर सड़क पर गिरा गिराकर बुरी तरह से पीट दिया। घटना का विडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

जिस पर रायपुर पुलिस ने संज्ञान लिया और संज्ञान लेते हुए धारा 160 भा द वि का अपराध पंजिबद्ध किया था। मारपीट करने वाले लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दे की रविवार रात राजधानी के VIP रोड स्थित एक नामी होटल के बाहर लड़के-लड़कियों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस VIDEO पर तेलीबांधा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सभी लड़के लड़कियों को तलब किया था। इस मामले में पूछताछ के बाद आज कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है।

पुलिस ने इस मामले में 4 लड़कों और 2 लड़कियों को नामजद अभियुक्त बनाया है। वहीं लड़कों के खिलाफ अलग से कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा धारा 160 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध किया गया और विडियो के आधार पर झगड़ने वालों की पहचान व पतासाजी की गयी।
वीआईपी रोड में आधी रात में झगड़ा करने वाले 4 युवक, 2 युवतियां गिरफ्तार

जांच में ये बातें सामने आयी कि 4 जून की रात दो पक्ष जिसमें एक पक्ष में 10 लड़कियां थी जो उनमें से एक का बर्थडे मनाने और दूसरे पक्ष में 5 लड़के थे डिनर के लिए VIP रोड होटल में आए थे। डिनर के बाद लड़कियाँ बाहर निकल कर ओला कैब का इंतज़ार कर रही थी, उसी दौरान दूसरे पक्ष के लड़के भी बाहर निकले। जहां आपस में कुछ टिप्पणी होने पर दोनो पक्षों में झगड़ा हुआ जो VIDEO में दिख रहा है। उसके बाद दोनो पक्ष अपने अपने घर चले गए थे आज पुलिस के बुलाने पर थाना पहुंचे।

थाना तेलीबांधा में दर्ज उक्त प्रकरण में एक पक्ष से उक्त नामजद 4 लड़कों व दूसरे पक्ष से 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है एवं लड़कों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया है जहाँ से न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है। एक अन्य लड़के की भी पहचान हो गयी है जिसकी गिरफ्तारी भी की जानी है।

इनके खिलाफ कार्रवाई
(1) अविनाश केशव सिंह पिता स्व. प्रेमशंकर राव उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्रमांक 31 सुभाष चौक बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर
(2) शुभम कलार पिता चर्तभुज कलार उम्र 26 साल साकिन वार्ड नंबर 35 दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर
(3) इमरान रिजवी पिता मोह0 जाफर रिजवी उम्र 31 साल साकिन सुभाष चौक बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर
(4) अब्दुल रहीस पिता अब्दुल हलीम उम्र 25 साल साकिन शहीद ताज इंजिनियरिंग के पीछे मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर
(5) नीमा डोमा तामंग निवासी वृंदावन सोसायटी मोवा
(6) ज्योति माला राय निवासी वृंदावन सोसायटी मोवा

ये वीडियो हुआ था वायरल


Related Articles