दुर्ग में ASI की हार्ट अटैक से मौत: कल ही फेसबुक पर किया था इमोश्नल पोस्ट,.. सोशल मीडिया में थे सक्रिय

दुर्ग। दुर्ग में ASI की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एएसआई का नाम अभय शर्मा था और वें छावनी थाना परिसर में बने पुलिस क्वार्टर में रहते थे। जानकारी के मुताबिक, घर पर ही आज 11-12 बजे के आसपास एएसआई अभय शर्मा को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बता दें कि एएसआई अभय शर्मा दुर्ग कोतवाली में 3 फरवरी 2021 से पदस्थ थे।

अभय शर्मा सोशल मीडिया में एक्टिव रहते थे। लगातार अपने पोस्ट और कमेंट्स से लोगों का दिल जीत लेते थे। कल 13 जुलाई को ही अभय शर्मा ने पोस्ट करते हुए लिखा था- “मौसम का भी अपना एक अलग मिजाज है। शायद इसीलिए तबीयत मेरी नासाज है। वैसे तो सभी अपने हैं दुनिया में। लेकिन अपनेपन ऐसे ही पलों में सहानुभूति का मोहताज है। टेक केयर बी हैप्पी…”

अभय शर्मा के निधन से दुर्ग पुलिस बिरादरी और पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है। वे सभी से मिलनसार थे। अपनी ड्यूटी को जीते थे, लेकिन भगवान ने उन्हें जल्दी बुला लिया और आज उनकी मौत हो गई। पुलिस बिरादरी ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...